{"_id":"6ac532e30ee885e348071643","slug":"serious-allegations-against-khamaria-police-complaint-lodged-on-the-public-grievance-portal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-186916-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खमरिया पुलिस पर गंभीर आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खमरिया पुलिस पर गंभीर आरोप, जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज
Tue, 06 Oct 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
खमरिया। क्षेत्र के पकरिया निवासी रत्नेंद्र कुमार ने खमरिया थाने के एक दरोगा और आरक्षी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने देवरिया में परिवार न्यायालय की पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों की मिलीभगत और निष्क्रियता का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
रत्नेंद्र कुमार का आरोप है कि देवरिया में पेशी के लिए वह खमरिया पुलिस की अभिरक्षा में गए थे। उनका पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। पेशी के बाद जब वह होटल में खाना खाने गए, तो पुलिसकर्मियों ने उनके विपक्षी राजकुमार जो रिश्ते में उनके साले हैं, उनको वहां बुला लिया। आरोप है कि राजकुमार ने होटल में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की कोशिश की।
सीओ धौरहरा अभिषेक यादव ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता का पति-पत्नी का विवाद है। वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।