फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Selfless service to the religion'

‘नि:स्वार्थ सेवा करना सबसे बड़ा धर्म’

Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 17 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Selfless service to the religion'
कंबल वितरित - फोटो : अमर उजाला
जरूरतमंदों को आकांक्षा समिति अध्यक्ष ने बाटें कंबल
विज्ञापन

  ब्लॉक पलिया के थारू जनजातीय क्षेत्र चंदनचौकी के ग्राम निझोटा और देवराही के आवासहीन, निराश्रित, असहाय और कमजोर वर्ग के सभी जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने के लिए जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कंबल वितरित किए। प्राथमिक विद्यालय निझोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में दो गांवों के 50-50 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। 
इस मौके पर आकांक्षा समिति अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने हर समर्थ व्यक्ति से अपील की कि अपने आस-पास के गरीब असहाय लोगों की खुले दिल से मदद करें। उन्होंने लाभार्थियों से अपेक्षा की कि इस कंबल का पूरी तरह से सदुपयोग कर अपने को कड़ाके की ठंड से महफूज करें। उन्होंने कहा कि निर्धन असहायों की नि:स्वार्थ सेवा करना प्रत्येक धर्म में पुण्य माना जाता है। हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार असहाय लोगों की सेवा कर अपना नैतिक धर्म निभाए। 
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी ने ग्रामीणों को शासन से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में मौजूद प्राथमिक विद्यालय और गांव के बच्चों को टाफी- बिस्कुट और फल वितरित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सचिव सुधा गुप्ता, डीएम के आशुलिपिक राकेश त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास यूके सिंह, ग्राम प्रधान निझोटा फूलन देवी, देवराही के ग्राम प्रधान कल्लूराम भी मौजूद रहे। 

 
आश्रम पद्धति विद्यालय में अतिरिक्त कक्षाओं का शुभारंभ
लखीमपुर खीरी। पढ़ाई में कमजोर छात्राओं की मदद के लिए राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय चंदनचौकी में अतिरिक्त कोचिंग कक्षाओं का शुभारंभ जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन कक्षाओं से पठन पाठन में गुणात्मक सुधार आएगा। किसी कारणवश जो छात्राएं पढ़ाई में पीछे है उन्हें इस अतिरिक्त कक्षाओं का लाभ मिल सके और वह उन्नति कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed