फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Security agencies interrogated the Chinese citizen for the second day as well

लखीमपुर खीरी: चीनी नागरिक से दूसरे दिन भी सुरक्षा एजेंसियों ने की पूछताछ

Tue, 21 Feb 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Security agencies interrogated the Chinese citizen for the second day as well
लखीमपुर खीरी। भारत नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीनी नागरिक वांग जुआंजू को रिमांड पर लेने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दूसरे दिन सोमवार को भी उससे पूछताछ की है। पूछताछ में चीनी नागरिक से मिली जानकारी के बारे में पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई बात साझा नहीं की है। चीनी नागरिक की पुलिस रिमांड सोमवार को पूरी हो जाएगी, जिससे पुलिस द्वारा उसे मंगलवार को जेल भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

चीनी नागरिक वांग जुआंजू ने 14 फरवरी 2023 को अवैध तरीके से बिना वीजा के नेपाल के रास्ते भारत में घुसकर दिल्ली तक सफर किया था। दिल्ली में तीन दिन रुकने के बाद 17 फरवरी को नेपाल लौटते समय चीनी नागरिक को एसएसबी ने गौरीफंटा बार्डर पर पकड़ा था। चीनी नागरिक के पास से मिले सामान व मोबाइल को सीज कर दिया था। वहीं चीनी नागरिक से पूछताछ के लिए एटीएस व आईबी की टीमों ने जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

18 फरवरी को चीनी नागरिक का चालान भेजे जाने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया था, जो अवधि पूरी होने पर मंगलवार को चीनी नागरिक को जेल भेजा जाएगा। पुलिस सूत्रों ने आगे और रिमांड लिए जाने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed