फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Secretary should file a report on the sugar mill, otherwise farmers will name the secretary

Lakhimpur Kheri News: सचिव चीनी मिल पर दर्ज कराएं रिपोर्ट, वरना किसान सचिव को करेंगे नामजद

Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Secretary should file a report on the sugar mill, otherwise farmers will name the secretary
पलियाकलां। पलिया सहकारी गन्ना विकास समिति में किसानों ने एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने चीनी मिल द्वारा पिछले सत्र का भुगतान न होने पर रोष जताया। समिति सचिव से मांग की है कि 31 अक्तूबर तक अगर मिल भुगतान न करे, तो मुकदमा दर्ज कराएं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो किसान सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान पहुंचे थे। बैठक में पहले किसानों ने अपनी मंत्रणा की और उसके बाद अधिकारियों से मुखातिब हुए। बैठक में चीनी मिल केन जीएम राजीव तोमर, गन्ना समिति सचिव देवेंद्र कुमार, गन्ना परिषद के अधिकारी मिथिलेश कुमार की मौजूदगी में किसानों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि दीपावली का पर्व नजदीक आ गया है और किसानों का पिछले सत्र का भुगतान अभी तक नहीं किया जा रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। बाढ़ से भी किसानों का नुकसान हुआ है और वह गन्ना भुगतान पर ही निर्भर हैं, लेकिन मिल किसानों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की है कि 31 अक्तूबर तक अगर चीनी मिल भुगतान नहीं करती है तो गन्ना समिति के सचिव मिल के यूनिट हेड पर एफआईआर दर्ज कराएं। अगर समिति सचिव एफआईआर नहीं कराते हैं तो एक नवंबर को किसान फिर बैठक करेंगे। संयुक्त रूप से कोतवाली जाकर गन्ना समिति के सचिव पर एफआईआर दर्ज कराएंगे।
किसानों ने कहा कि समिति द्वारा ही गन्ना लिया जा रहा है और चीनी मिल को दिया जा रहा है। ऐसे में समिति का यह फर्ज बनता है कि वह किसानों का समय से भुगतान दिलाएं।

बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तहसील अध्यक्ष तरसेम सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गिल, राजा संधू, देवेंद्र सिंह सोनू समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed