{"_id":"587b6caf4f1c1b3503efe200","slug":"second-place-went-to-population-control-program-lkimpuur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में लखीमपुुर को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम में लखीमपुुर को मिला दूसरा स्थान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
population
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक, लखनऊ नंबर एक पर
परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में महिला, पुरुष नसबंदी के मामले में लखीमपुर जिले को दूसरा स्थान मिला है, जबकि नंबर पर एक लखनऊ है। पुरुष में उन्नाव और महिला नसबंदी करने में हरदोई जिला छठे नंबर पर है।
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर परिवार नियोजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है, इसके तहत महिला, पुरुष नसबंदी सहित महिलाओं में कॉपर-टी लगाने के लिए कैंप लगाए जाते हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम की लखनऊ में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में लखनऊ जिला 54.95 प्रतिशत पुुरुष और 32.39 प्रतिशत महिला नसबंदी के साथ नंबर एक पर है। जबकि लखीमपुर जिला 15 प्रतिशत पुुरुष और 8.23 प्रतिशत महिला नसबंदी के साथ दूसरे नंबर पर है। इसी क्रम में पुरुष नसबंदी के मामले में 2.04 प्रतिशत के साथ रायबरेली तीन,1.96 प्रतिशत के साथ हरदोई चार, 1.18 प्रतिशत के साथ सीतापुर पांच और 1.01 प्रतिशत के साथ उन्नाव छठे नंबर पर है। वहीं महिला नसबंदी के मामलों में 4.90 प्रतिशत के साथ उन्नाव तीन, 4.75 प्रतिशत के साथ सीतापुर चार, 3.69 प्रतिशत के साथ रायबरेली पांच और 2.51 प्रतिशत के साथ हरदोई छठे नंबर पर है।
परिवार नियोजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिला दूसरे स्थान पर रहा है। अभी समय है, प्रयास करेंगे अगली बार जिले को नंबर वन पर लाया जा सके।
- डॉ.जावेद अहमद सीएमओ