फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Searched 51 fertilizer and seed shops

51 उर्वरक और बीज की दुकानें खंगालीं

Thu, 29 Jul 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Searched 51 fertilizer and seed shops
लखीमपुर खीरी। डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारियों समेत तहसील प्रशासन की टीमें बनाकर उर्वरक और बीज दुकानों पर छापे मारे गए। कुल 51 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 30 नमूने भरे गए। 17 दुकानदारों को नोटिस जारी करके कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक विशेष कर यूरिया अंकित मूल्य पर दिलाए जाने, कालाबाजारी व मिलावट को रोकने के लिए डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने तहसीलवार अधिकारियों की टीमें बनाई थीं। पलिया व निघासन तहसील क्षेत्र में उप कृषि निदेशक योगेश प्रताप सिंह, एसडीएम सदर व सीओ सदर की टीम बनाई गई, जबकि लखीमपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, एसडीएम गोला और सीओ गोला की टीम ने उर्वरक दुकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

गोला तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी जिला योजना प्रमोद कुमार, एसडीएम पलिया और सीओ निघासन की टीम ने कार्रवाई की। धौरहरा तहसील में भूमि संरक्षण अधिकारी गोमती रामशिष्ट, एसडीएम धौरहरा और सीओ धौरहरा की टीम ने छापे मारी कर दुकानों से नमूने भरे। मोहम्मदी और मितौली तहसील में जिला कृषि रक्षा अधिकारी सत्येंद्र सिंह, एसडीएम मितौली और सीओ मितौली की टीम ने कार्रवाई की। जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान ओवररेटिंग की शिकायत नहीं मिली। सभी टीमों ने कुल 30 नमूने भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। 17 उर्वरक विक्रेताओं के यहां विभिन्न तरह की कमियां मिली हैं, जिसके लिए चेतावनी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed