{"_id":"cbd72b2377c100983c3e62b3ece73612","slug":"sdm-sp-of-the-public-meeting-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निरस्त की बसपा की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निरस्त की बसपा की जनसभा
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Fri, 19 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सीमा पर साजिद नगर में 20 फरवरी को बसपा की प्रस्तावित जनसभा पर एसडीएम विनाद कुमार गुप्ता ने 19 को रोक लगा दी। जबकि एसडीएम ने 18 फरवरी को सभा की लिखित अनुमति प्रदान की थी। बसपा के विधानसभा प्रभारी कमलेश वर्मा ने सभा निरस्त करने में सत्ता के दबाव का आरोप लगाया है।
कमलेश वर्मा ने नेता विधान परिषद, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की जनसभा के लिए एसडीएम को प्रार्थनापत्र दिया था। कोतवाल और सीओ की संस्तुति और अनापत्ति प्रमाण पत्र, शपथपत्र के आधार पर 15 शर्तों के साथ एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने 18 फरवरी को लिखित अनुमति दी थी। कमलेश ने बताया कि प्रस्तावित जनसभा के लिए 19 फरवरी को ही स्थल पर पंडाल बनाकर तैयारियां पूरी कर लीं गई थीं। इसी दिन एसडीएम का सभा निरस्तीकरण आदेश उन्हें मिला, जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 में आदर्श आचार संहिता के बिंदु संख्या 3 के प्रस्तर च का उल्लेख कर निर्गत अनुमति निरस्त करने का उल्लेख किया गया है। कमलेश ने बताया कि सभा के लिए पार्टी का काफी रुपया भी खर्च हो चुका है और सभा में क्षेत्र से आने वाले कार्यकर्ताओं, जनता को यहां आने से रोकने का प्रचार करने के लिए उनके पास समय भी नहीं बचा है।
गोला में पंचायत की खाली सीटों के लिए 21 फरवरी को मतदान है। आचार संहिता के चलते जनसभा के लिए दिए गए पूर्व में दिए आदेश को निरस्त किया गया है।
-विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम