{"_id":"628e7c278cd7121fa211b91f","slug":"sdm-explained-to-the-people-who-came-to-take-possession-of-the-disputed-land-lakhimpur-news-bly486023434","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे लोगों को एसडीएम ने समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे लोगों को एसडीएम ने समझाया
विज्ञापन
संपूर्णनगर में लोगों को समझाते एसडीएम व सीओ।
एसडीएम बोले, जब तक न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है तब तक इस भूमि पर कोई भी कब्जा नहीं करेगा
संपूर्णानगर। इलाके के इब्राहिमपुरी गांव में भारी संख्या में ग्रामीण एक विवादित जमीन पर कब्जा लेने पहुंच गए। सूचना मिलने पर पहुंचे एसडीएम ने स्टे का हवाला देकर लोगों को समझाबुझाकर शांत किया और वहां से हटाया।
थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुरी में विक्रमवन निवासी इकबाल सिंह, मलकीत सिंह, प्रदीप सिंह का कृषि भूमि पर काफी समय पहले पट्टे बने थे, जिसके बाद मामला बिना कब्जे के कोर्ट में चला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि गाटा संख्या 121 में करीब 65 एकड़ कृषि भूमि में गांव के लोगों के पट्टे बने हुए हैं जहां वह कब्जा लेने पहुंचे थे। यहां गन्ने की फसल काटकर झोंपड़ीनुमा झाला बना दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, सीओ संजय नाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। एसडीएम ने कहा जब तक न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है तब तक इस भूमि पर कोई भी किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं करेगा। इसके बाद ग्रामीण मान गए। विवाद से अफरातफरी का माहौल बना रहा।