मोहम्मदी। नगर में इस समय अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है, इसको लेकर एसडीएम अवनीश कुमार ने मंगलवार को निरीक्षण कर दुकानदारों को चेतावनी दी।
मंगलवार अपराह्न एक बजे के करीब एसडीएम, नगरपालिका ईओ और पालिका कर्मचारी जेसीबी लेकर निकले। उन्होंने बरवर रोड, अस्पताल रोड, बाजार गंज, अशोक चौराहे आदि जगहों पर दुकानदारों से कहा कि अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। ऐसा न करने पर नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने पर नुकसान की जिम्मेदारी दुकानदार की ही होगी। दुकानदारों ने दुकान के सामने टाट-बल्ली लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। उसके बाद ग्राहकों की बाइक दुकान के सामने खड़ी होती हैं, जिससे आवागमन भावित होता है। संवाद