फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scuffle with police who arrived on complaint of mining

Lakhimpur Kheri News: खनन की शिकायत पर पहुंची पुलिस से हाथापाई

Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Scuffle with police who arrived on complaint of mining
महेवागंज। खनन की शिकायत पर मौके पर पहुंचे दरोगा और सिपाहियों से कुछ लोगाें ने हाथापाई की। सोशल मीडिया में भी मामला वायरल हुआ है, हालांकि पुलिस ने मारपीट की घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की एक चौकी के ट्रेनी दरोगा सिपाहियों के साथ मंगलवार दोपहर खनन की शिकायत पर एक गांव पहुंचे। बताते हैं कि नशे में धुत शिकायतकर्ता की दरोगा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि ग्रामीण ने पुलिस पर कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

इससे मामला उलझ गया। चर्चा है कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दरोगा की काॅल पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने एक घर से ट्रैक्टर और उसमें जुड़ा करहा कब्जे में ले लिया। साथ ही अभद्रता करने वाले को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई है। खनन संबंधी एक वीडियो वायरल हुआ था। उसकी जांच को गए थे। मामले को खनन अधिकारी के संज्ञान में डाल दिया गया है। इस बाबत सीओ सिटी रमेश तिवारी ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed