{"_id":"e7941a64ed323003448e4c260dfab423","slug":"science-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहां बच्चों ने विज्ञान के मॉडल बनाकर जहां अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाई वहीं कई ज्वलंत समस्याओं का समाधान भी बताया। प्रदर्शनी में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय शंकर सिंह और वाईडी डिग्री कॉलेज के पूर्व रीडर जेएन सेठ ने किया। प्रदर्शनी कक्षा 6 से 8 तक और 9 से 12 तक दो वर्गों में आयोजित की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ग्रीन हाउस प्रभाव, सौर उर्जा, विद्युत उर्जा, सुरक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, आंतरिक शारीरिक अंगों और रासायनिक ऊर्जा आदि विषयों पर लगभग 200 मॉडल बनाए। यहां निर्णायक मंडल में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नारायण सिंह चौहान एवं पालीटेक्निक के सचिन श्रीवास्तव ने हिंदी माध्यम में सीनियर वर्ग में आटोमैटिक रेलवे क्रॉसिंग मॉडल बनाने के लिए कक्षा 11 के प्रथम गुप्ता, अभिषेक और शोभित शुक्ला को प्रथम, गांव में आग बुझाने का यंत्र बनाने पर कक्षा 10 के रामकुमार को द्वितीय और जूनियर वर्ग में मोनू वर्मा, योगेश वर्मा और अभिषेक यादव को प्रथम, रीतेश कनौजिया, तुषार गुप्ता, वैभव गुप्ता और हिमांशु पाठक को द्वितीय स्थान दिया।
अंग्रेजी माध्यम सीनियर वर्ग में साइकिल से विद्युत उत्पादन के लिए कक्षा 12 के मिसबाह इस्लाम और श्याम जी गुप्ता को प्रथम, हाइड्रोलिक ब्रिज के लिए कक्षा 9 के ज्ञान और कैफ को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी माध्यम के जूनियर वर्ग में सोलर सिटी का मॉडल बनाने के लिए कक्षा 8 की फातिमा और तनीषा को प्रथम, हाईटेक शुगर इंडस्ट्री का मॉडल बनाने के लिए सूर्यांश और गौरव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
यहां इस वर्ष का विज्ञान रत्न हिंदी माध्यम के नयन गुप्ता और अंग्रेजी माध्यम का विज्ञान रत्न कक्षा 12 के मिसबाह इस्लाम को दिया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार हिंदी माध्यम के भौतिकी विज्ञान के अध्यापक चंद्रिका प्रसाद मौर्य को और अंग्रेजी माध्यम की जीव विज्ञान प्रवक्ता नीलम तलवार को दिया गया। प्रदर्शनी में विद्यालय प्रबंधक प्रेमशंकर सेठ, संचालक विशाल सेठ और लेखनी सेठ, विद्यालय के शिक्षक एसके मिश्रा, सीपी मौर्य, विवके सक्सेना और मनीषा सक्सेना सहित तमाम लोग उपस्थित थे।