फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools selected under PM Shri Yojana will be equipped with sports kits

Lakhimpur Kheri News: खेलकूद किट से लैस होंगे पीएम श्री योजना में चयनित स्कूल

Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Schools selected under PM Shri Yojana will be equipped with sports kits
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित हो रहे परिषदीय स्कूलों में पहले चरण में 15 विद्यालयों का पीएम श्री योजना के तहत चयन हुआ है। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों के बौद्धिक व मानसिक विकास और खेलकूद में दिलचस्पी बढ़ाने के लिए खेलकूद किट की खरीददारी कराई जाएगी। यहां पर किट खरीदने के लिए ग्रांट भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

चयनित स्कूलों के भवनों की मरम्मत, प्लास्टर, रंगाई-पुताई, शुद्ध पेयजल का इंतजाम, शौचालय, कुर्सी, मेज बच्चों के लिए झूला आदि का इंतजाम कराया जाएगा। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास लगेंगी। साथ ही खेलों के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने के लिए विभाग 50 हजार रुपये प्रति स्कूल धनराशि आवंटित करने जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि पीएम श्री योजना शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। खेलकूद किट खरीदे जाने के बाद समय समय पर बच्चों को खेल का अभ्यास कराया जाएगा। जो भी बच्चे पारंगत हो जाएंगे, उन्हें ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर प्रतिभाग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ चयन
पीएम श्री योजना के तहत चुने गए स्कूलों में उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर कंपोजिट बांकेगंज, बभनियारपुर बेहजम, घुरघुट्टा बुजुर्ग धौरहरा, मूड़ी कंपोजिट ईसानगर, प्राथमिक स्कूल मूड़ा सरावन बिजुआ, यूपीएस जहानपुर कंपोजिट गोला कुंभी, यूपीएस कादीपुर लखीमपुर, यूपीएस रतहरी मितौली, यूपीएस मूड़ा निजाम मोहम्मदी, यूपीएस सकेथू नकहा, यूपीएस पचपेरी निघासन, यूपीएस निबुआबोझ पलिया, यूपीएस खूंटीखुर्द पसगवां, यूपीएस सल्लिहा फूलबेहड़ व यूपीएस दुलही कंपोजिट रमियोहड़ शामिल हैं।


एक-दो दिन में मिल जाएगी धनराशि
योजना के तहत धनराशि जल्द ही दे दी जाएगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से धनराशि मिल चुकी है। एकाध दिन के भीतर इसे स्कूल के खातों में भेज दिया जाएगा। गुणवत्ता परक खेलकूद किट खरीदी जाए, इसके लिए बीईओ को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed