फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Schools and colleges also played a responsibility in plantation

पौधरोपण में स्कूल कॉलेजों ने भी निभाई जिम्मेदारी

Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 11 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं में भी पौधरोपण करने की रही होड़
विज्ञापन

ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के सपने को साकार करने के लिए सोमवार को सरकारी स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। जिले की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं ने भी पौधरोपण कर जिले को हरा भरा बनाने की मुहिम में अपना योगदान दिया। 
भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय में पर्यावरण मैत्री क्लब ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक के नेतृत्व महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। प्राचार्य ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. अन्नपूर्णा गुप्ता, डॉ. पुष्पा मलिक, डॉ. वीना रानी गुप्ता, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. गीता शुक्ला, डॉ. शशि प्रभा वाजपेयी, डॉ. सुशीला सिंह, डॉ. सुरचना त्रिवेदी, अर्चना सिंह, दीपाली मिश्रा, कीर्ति महेंद्रा ने पौधरोपण किया। 
विज्ञापन

ग्रीन यूपी क्लीन यूपी मिशन के तहत रोटरी क्लब और रॉयल प्रूडेंस डिग्री कालेज के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. जनार्दन सिंह, डॉ. कामिनी सिंह, सीमा अग्रवाल हुकुम चंद्र अग्रवाल, विजय नागर, विमल अग्रवाल, हरिप्रकाश त्रिपाठी और मगन टंडन ने पौधरोपण किया। विद्यार्थियों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए कम से कम दो पौधे लगाने का संकल्प दिलाया गया। प्रधानाचार्य अंजलि श्रीवास्तव ने शिक्षिकाओं और छात्राओं के साथ पौधरोपण किया।
ग्रीन फील्ड एकेडमी में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सौ पौधे रोपित करते हुए उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल मौजूद रहे। उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताया। 
26 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडटों ने कमान अधिकारी ले. कर्नल देशराज मिश्र के नेतृत्व में युवराजदत्त महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। एनसीसी कैडटों ने कुल 250 पौधे लगाए। बाद में शहर की सड़कों पर जागरूकता रैली निकालकर रोड शो किया।  
--
पीहर में पौधा रोपने के बाद विदा हुए नवदंपति 
मितौली। अखिल विश्व गायत्री परिवार, युवा प्रकोष्ठ ने जिले में वृक्षगंगा अभियान में अभियान पीहर पेड़ चलाया है। इसके तहत नवदंपति को अपने मायके में शादी के तुरंत बाद एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह पौधा हरा-भरा होकर कन्या के परिवार वालों के लिए उसकी मधुर स्मृतियों के लिए परिचायक होता है।
इस अभियान की शुरुआत मितौली ब्लाक के रामपुरवा कल्लिया गांव से हुई। यहां नवदंपति चांदनी-महेंद्र मौर्य ने कटहल का पौधा रोपित कर पीहर से भावभरी विदाई ली। उपस्थिति परिवार वालों और ग्रामवासियों को इस प्रथा को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान अनुराग मौर्य महिला मंडल की अनुराधा मौर्य, शिक्षक राजाराम मौर्य, मुन्ना लाल, पंकज मौर्य, सुषमा मौर्य, राधेश्याम, नितिन आदि मौजूद रहे।
--
रोटरी क्लब ने विद्यालय में लगाए पौधे
रोटरी क्लब लखीमपुर के प्रोजेक्ट वृंदावन के तहत रोटरी क्लब लखीमपुर सेंट्रल और इनरव्हील सेंट्रल ने खीरी रोड पर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नीम, सागौन, आंवला, अशोक, गुलमोहर, लीची, आम और कटहल आदि के पौधे लगाए। पौधरोपण में बच्चों ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। कार्यक्रम में सचिव संजीव पोद्दार, राजेश सक्सेना, शवल गुप्ता, मुकेश सक्सेना, राकेश गुप्ता, हरी प्रसाद गुप्ता, हर्ष गुप्ता, विमल बेरी, अंजना पोद्दार, रोली गुप्ता, अनुश्री गुप्ता, मीनू गुप्ता, नीलम साहनी, अर्चना गुप्ता आदि ने सहभागिता की। 

--
पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया
संस्था सेव ट्री सेव इन्वायरमेंट के कार्यकताओं ने लगातार 10  घंटे पौधरोपण अभियान चलाकर सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग गांवों में करीब 300 पौधे लगाए। ईसानगर रोड, महतो पुरवा रोड, गुदरिया मार्ग समेत क्षेत्र के अनेक विद्यालय में पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर संस्था के  प्रबंधक वीपी रस्तोगी के साथ कुलदीप कुमार, राधेश्याम, योगेश कुमार, रमाशंकर, संतोष रस्तोगी, आषुतोश नाग, राजेश कुमार, रिजवान अहमद आदि कार्यकताओं ने लोगों को रोपे गये पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed