फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   school student police report

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़छाड़

Thu, 30 Jan 2020 07:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
school student police report
लखीमपुर खीरी। स्कूल से पढ़ कर घर आ रही किशोरी को शोहदे ने रास्ते में दबोच लिया। उससे छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के विरोध करने व शोर मचाने पर युवक उसे छोड़कर भाग निकला। जाते-जाते घटना किसी से बताने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शहर के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। उनके घर से कुछ दूर स्थित एक घर में पुतानी नाम का आदमी रहता है। उसके घर पर उसके रिश्तेदार का लड़का कुछ दिनों से आया है। जिसका नाम कली है। वह पुत्री पर गलत नीयत कई दिनों से रखता था। उसकी पुत्री स्कूल गई थी। छुट्टी होने पर दोपहर करीब ढाई बजे घर वापस लौट रही थी। रास्ते में सूनसान गली में कली ने बेटी को पीछे से दबोच लिया। अश्लील बाते करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के डांटने व शोर मचाने पर वह छोड़कर भाग निकला। धमकी दी कि यह बात घर पर किसी को बताई तो तेरे ऊपर तेजाब डाल दूंगा। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने के प्रयास पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed