फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School let out glitzy campaign rally

धूमधाम से निकाली स्कूल चलो अभियान रैली

Wed, 11 Mar 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Mar 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
School let out glitzy campaign rally
बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से स्कूल चलो अभियान रैली निकाली। इसमें बच्चों ने शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली तमाम झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली में बेसिक शिक्षा की झलक भी प्रस्तुत की गई। यहां डीएम किंजल सिंह ने सभी से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एक किलोमीटर से अधिक लंबी झांकियों से सजी रैली राजकीय इंटर कालेज के मैदान से विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस जीआईसी मैदान पहुंची।
रैली के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से जिले की विविधता को दिखाया। इसमें थारू नृत्य बहुत पसंद किया गया। इसके अलावा पिपरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने सर्व शिक्षा अभियान पर आधारित प्रेरणादायी नाटक प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के बच्चों ने भी गीत संगीत के मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने जूडो कराटे का प्रदर्शन किया तो रिसोर्स सेंटर के एक दृष्टि विकलांग बच्चे ने गाना गाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मैलानी। स्कूल चलो अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय मैलानी देहात के बच्चों ने रैली निकाली। रैली ने पूरे गांव का भ्रमण किया। रैली का शुभारंभ प्रधान राधेश्याम भार्गव ने किया। रैली में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार,  प्रशिुक्ष शिक्षक विजेंद्र कुमार, शिक्षामित्र विनोद कुमार वर्मा, संगीता वर्मा के अलावा समिति सदस्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग रहे रैली में शामिल
रैली में डीएम किंजल सिंह के अलावा सीडीओ नितीश कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम राकेश पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार, बीएसए डॉ.ओपी राय, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आरके जायसवाल, डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, जिला समन्वयक स्वच्छता नंदकिशोर दीक्षित, एलडीएम वीके सक्सेना, डिप्टी डीपीआरओ सीके सिंह, अधिशाषी अभियंता जल निगम विनय पाल सहित शिक्षा विभाग के तमाम बीईओ और शिक्षक तथा बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed