{"_id":"686ff73f5a4d4091dd093220","slug":"school-bus-found-running-without-permit-and-fitness-seized-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-150277-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बिना परमिट व फिटनेस दौड़ती मिली स्कूल बस की सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बिना परमिट व फिटनेस दौड़ती मिली स्कूल बस की सीज
विज्ञापन
स्कूली वाहनों को सीज करते हुए प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र। स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। सख्ती के बाद भी कुछ वाहन स्वामी, चालक और स्कूल प्रबंधन सुधरने का नाम हीं नहीं ले रहे। बिना फिटनेस, परमिट वाहनों से स्कूली बच्चों को लाने और ले जाने का काम किया जा रहा, जो नियम के खिलाफ है। कुछ वाहनों में नियम के विपरीत सीएनजी किट लगी हैं, जो गलत है।
प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को सिसैया, कफारा, निघासन और पलिया में चलाए गए अभियान में तीन वाहन सीज और नौ के चालान किए गए। प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि चौकाने वाली बात यह है कि सिसैया में एलाइट पब्लिक एकेडमी की बस बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स के चलती मिली। इसी स्कूल की एक बस पांच माह पहले चलती मिली थी, जिसका परमिट, फिटनेस तो दूर पंजीयन तक नहीं था। उस दौरान तो चेतावनी देकर छोड़ दिया था, फिर भी स्कूल प्रबंधन ने कोई सुधार नहीं कराया।
टीआई योगेंद्र पाल सिंह और सिसैया चौकी इंचार्ज आशीष कुमार के संयुक्त अभियान में एलाइट पब्लिक एकेडमी की एक बस बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना बीमा संचालन में सीज किया है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद स्कूल प्रबंधक को चेतावनी दी गई।