फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School bus collides with a pole while trying to avoid a falling tree, three children injured

Lakhimpur Kheri News: गिरते पेड़ से बचने में खंभे से टकराई स्कूल बस, तीन बच्चे घायल

Mon, 02 Dec 2024 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
School bus collides with a pole while trying to avoid a falling tree, three children injured
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस। पुलिस
निघासन/बम्हनपुर। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस के चालक ने रास्ते में जामुन का पेड़ गिरता देख अचानक बस आगे बढ़ा दी। इससे अनियंत्रित होकर बस हाईवे के किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक तथा बस में बैठे तीन बच्चे घायल हो गए। दुकान खोलने गया एक अन्य बच्चा भी पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मझगईं थाना क्षेत्र के बौधिया क्रशर के पास लगा जामुन का पुराना पेड़ सोमवार सुबह 7:40 बजे अचानक पर गिरने लगा। इसी दौरान एडमॉन्टन पब्लिक स्कूल की बस बम्हनपुर से तीन बच्चों को बस में बैठाकर पलिया की तरफ जा रही थी। अचानक बस के ऊपर पेड़ गिरता देख चालक ने बस तेज गति से आगे बढ़ा दी। इससे अनियंत्रित होकर बस सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा और खंभा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठी कक्षा सात की छात्रा आराध्या, कक्षा छह की भावना और कक्षा एक के छात्र युवराज को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना में थाना मझगई के गांव कंदरहिया निवासी बस चालक प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने बस में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। घटना के समय दुकान खोल रहा 13 वर्षीय हिमांशु गुप्ता इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने हिमांशु को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया। वहां से उसे लखीमपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बस चालक प्रमोद कुमार को सीएचसी निघासन में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गनीमत यह रही कि बस में तीन ही बच्चे सवार थे। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed