फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scammers steal businessman's bag containing Rs 1.89 lakh

Lakhimpur Kheri News: उचक्कों ने व्यापारी का 1.89 लाख रुपयों से भरा थैला उड़ाया

Fri, 26 Apr 2024 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Scammers steal businessman's bag containing Rs 1.89 lakh
बिजुआ। साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाकर गल्ला खरीदने और बेचने वाले व्यापारी का उचक्कों ने रुपयों से भरा थैला उड़ा लिया।
विज्ञापन

पड़रिया तुला निवासी हरीश तिवारी मालपुर साप्ताहिक बाजार में फड़ लगाकर गल्ला खरीदने और बेचते हैं। बुधवार को मोटर साइकिल सवार दो लोग आए और उनमें से एक हरीश से बात करने लगा। दूसरे युवक ने 1.89 लाख रुपये से भरी थैली उठा ली और गायब हो गए। जानकारी होने पर हरीश ने शोर मचाया लेकिन तब तक उचक्के आंखों से ओझल हो गए।

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले पड़रिया तुला की साप्ताहिक बाजार से ही रमेश गुप्ता के फड़ से भी उचक्के 15,500 रुपये उठाकर फरार हो गए। मामले में इंस्पेक्टर भीरा पंकज त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में यह पहली घटना है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed