{"_id":"686d5b2042780ffed70da3ea","slug":"sawan-starts-after-two-days-preparations-are-not-complete-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150124-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दो दिन बाद सावन शुरू, मुकम्मल नहीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दो दिन बाद सावन शुरू, मुकम्मल नहीं तैयारियां
विज्ञापन
गोला में सावन की तैयारी को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते विधायक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण वर्ष में सावन की तैयारी को लेकर अधिकारी ऊहापोह में हैं। दो दिन बाद सावन शुरू हो रहा है, लेकिन तैयारी अभी मुकम्मल नहीं हो पाई है। इस पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त की है।
निर्माणाधीन कॉरिडोर में सावन मेले की तैयारी अधिकारियों के लिए चुनौती बनी हुई है। अस्त-व्यस्त परिक्षेत्र और सदियों से चली आई व्यवस्था से इधर नई रूपरेखा में श्रद्धालुओं को पौराणिक शिव मंदिर तक ले जाना अधिकारियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। मंगलवार को एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, कॉरिडोर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारी सावन की तैयारी को लेकर पहुंचे। वहां विधायक अमन गिरि ने सावन की तैयारी को लेकर अधिकारियों से नाराजगी वक्त की।
विधायक ने फोन से स्थानीय प्रशासन की शिकायत प्रदेश के उच्च अधिकारियों से की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा, केके शुक्ला, रामगुलाम पांडे, डॉ. बच्चू सिंह, सुधीश वाजपेई और दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।