फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Saw the maintenance and arrangement of fodder and water for the cattle.

Lakhimpur Kheri News: गोवंश के रखरखाव और चारा-पानी की व्यवस्था देखी

Sun, 25 Jun 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Saw the maintenance and arrangement of fodder and water for the cattle.
गोला गोकर्णनाथ। पशुपालन विभाग लखनऊ मंडल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल यादव ने शनिवार को नगर पालिका परिषद की ओर से संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थल मूड़ा सरकटा का निरीक्षण किया और गोवंश के रखरखाव व चारा और आवास की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि बरसात में गोआश्रय स्थल में जलभराव हो जाता है। पिछले वर्ष जलभराव होने पर बामुश्किल गोवंश को बचाया गया था। कर्मचारियों को कई माह से मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि जो भी दिक्कतें हैं उन्हें शीघ्र दुरुस्त किया जाएगा। रिपोर्ट पशुपालन विभाग के निदेशक को भेजी जाएगी। साथ ही नगर पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को गोवंश के रखरखाव चारा आवास आदि की समुचित व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोसेवा विभाग के संयोजक विनीत सिंह भदौरिया, गोला के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed