{"_id":"5806553f4f1c1b716b703957","slug":"satsang-spiritual-devotees-descended","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूहानी सत्संग में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूहानी सत्संग में उमड़े भक्त
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सत्संग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बंद करने की नसीहत
गोला रोड स्थित उदयपुर गांव के मैदान में मंगलवार को हुए रुहानी सत्संग में बड़ी संख्या में भक्त बाबा उमाकांत को सुनने पहुंचे। बाबा ने लोगों को शाकाहार और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने का संदेश दिया।
जय गुरुदेव के शिष्य बाबा उमाकांत ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज सभी लोग उस मालिक को भूल गए हैं, जिसने मानव शरीर दिया है। मनुष्य को अपनी आत्मा के लिए भी समय निकालना चाहिए, क्योंकि शरीर मानव मंदिर है। इसमें आत्मा रूपी देवता का निवास है। उन्होंने कहा कि बाबा जय गुरुदेव की भविष्यवाणियां सत्य हो रही हैं। प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उसके बहुत की भयानक परिणाम होने वाले हैं, इसलिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बंद करनी होगी। उन्होंने बताया कि बाबा जय गुरुदेव के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए ही रुहानी काफिला शुरू किया गया है। इस दौरान जिला संगत के अध्यक्ष मंगूलाल, उपाध्यक्ष देशराज वर्मा, राजीव तिवारी सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
जिला प्रशासन और सेहत महकमा रहा अलर्ट
बनारस की घटना को लेकर मंगलवार को रुहानी काफिले को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग काफी चौकन्ना रहा। गोला रोड पर लालपुर बैरियर और गोला रेलवे क्रासिंग पर बैरिकेडिंग लगाकर यातायात को डायर्वट किया गया था। सीएमएस डॉ.मनोज कुमार के अनुसार अस्पताल के समस्त स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया था और सभी कर्मचारियों से अपने मोबाइल नंबर खुले रखने और शाम छह बजे तक अस्पताल के संपर्क में रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि सत्संग स्थल पर डॉ.राजेश सिंह और फार्मासिस्ट सज्जन कुमार गौड़ को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया था।