{"_id":"683b4a026dcd91ed4d0f01b0","slug":"satguru-titans-won-the-match-in-padriya-tula-night-cricket-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-147140-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पड़रिया तुला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सतगुरु टाइटेंस ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पड़रिया तुला नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में सतगुरु टाइटेंस ने जीता मैच
Sat, 31 May 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 31 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
मैच से पूर्व तैयारी में पड़रिया तुला के खिलाड़ी। संवाद
बिजुआ। पड़रिया तुला कस्बे में चल रहे स्व. सोमादेवी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक रोमांचक मुकाबले में सतगुरु टाइटेंस ने पारुल रॉयल्स को हरा दिया। सतगुरु टाइटेंस के खिलाड़ी साहबलाल राज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सतगुरु टाइटेंस के कप्तान संतोष वर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया। सतगुरु टाइटेंस की घातक गेंदबाजी के सामने पारुल रॉयल्स के बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए। पारुल रॉयल्स की तरफ से राहुल (35 रन) के अलावा अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। टीम 10 ओवर में 75 रन ही बना सकी। सतगुरु टाइटेंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए साहबलाल राज ने हैट्रिक के साथ पांच विकेट लिए।
जवाब में सतगुरु टाइटेंस ने सुक्खा व राहुल हलदर की आतिशी पारी की बदौलत पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पांच विकेट लेने वाले साहबलाल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
कमेंट्री प्रदीप मिश्रा, राहुल नयन तो स्कोरिंग वसीम अंसारी ने की। वहीं मैच के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्याम खन्ना, सुशील गुप्ता और अमन प्रीत सिंह ने पुरस्कृत किया।
इसके अलावा बिजुआ पैंथर व ग्लैक्सी वॉरियर्स में हुए मुकाबले में बिजुआ पैंथर ने जीत हासिल की। इस मौके पर पारुल राज, अमनप्रीत सिंह, श्याम खन्ना, टूर्नामेंट कमेटी अध्यक्ष अमन बॉथम, पंकज गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, अमित वर्मा और सुमन वर्मा सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।