फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarvodaya Peace Walk from Pokhara, Nepal to India

Lakhimpur Kheri News: नेपाल के पोखरा से भारत के लिए निकाली सर्वोदय शांति पदयात्रा

Sat, 10 Jan 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sarvodaya Peace Walk from Pokhara, Nepal to India
नेपाल के पोखरा से भारत के लिए निकली जैन मुनि की शांति पदयात्रा। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : पथराव के बाद सर्विस रोड पर खड़ी रोडवेज बस। स्रोत संवाद
तिकुनिया। अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के संस्थापक डॉ. मणिभद्र मुनिजी महाराज के नेतृत्व में सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के पोखरा से भारत के लिए शुरू हुई। नेपाल के मुख्यमंत्री सुरेंद्र राज पांडे ने यात्रा शुरू कराई।
विज्ञापन

11 फरवरी को भारत-नेपाल लुंबिनी बॉर्डर से सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत में प्रवेश करेगी। सर्वोदय शांति पदयात्रा से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जैन भक्त स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने बताया कि सर्वोदय शांति पदयात्रा बीते एक वर्ष से नेपाल में विचरण कर रही है। 2025 का चतुर्मास नेपाल के पोखरा जैन स्थानक में संपन्न हुआ। जैन मुनि डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज का 2026 का चातुर्मास छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के पोखरा से भारत के लिए चल पड़ी है। यात्रा में भारत व नेपाल के बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जुड़ रहे हैं। सर्वोदय शांति पदयात्रा लुंबिनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेगी। पदयात्रा भारत के गोरखपुर और बनारस सहित कई स्थानों का भ्रमण करते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहुंचेगी। यात्रा शुभारंभ के अवसर पर पूर्व मंत्री नेपाल पंचराम सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी मौजूद थे। यात्रा शुभारंभ अवसर पर नेपाल मुख्यमंत्री सुरेंद्र राज पांडे ने कहा कि यह देश ऋषि मुनियों का है। जैन मुनि डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज की सर्वोदय शांति पदयात्रा को मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed