{"_id":"6621a3f318dd6c79420904e4","slug":"saplings-of-hockey-players-being-prepared-in-lalpur-stadium-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-118183-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लालपुर स्टेडियम में तैयार की जा रही हॉकी खिलाड़ियों की पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लालपुर स्टेडियम में तैयार की जा रही हॉकी खिलाड़ियों की पौध
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक जिला-एक खेल योजना के तहत लालपुर स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों की पौध तैयार की जा रही है। कोच की निगरानी में 15 बालक-15 बालिकाएं नियमित प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ी नियमित सुबह-शाम प्रैक्टिस कर प्रतिभा को निखारने में लगे हैं।
खेलाे इंडिया के तहत लखीमपुर जनपद को एक जिला एक खेल के तहत पहले बैडमिंटन खेल आवंटित किया गया था। जनपद में बैडमिंटन के खिलाड़ी तो थे, लेकिन कोच उपलब्ध न होने की वजह से खिलाड़ियों की प्रतिभा नहीं निखर सकी। लगातार प्रयास के बाद भी खेल विभाग को कोच नहीं मिल सका। ऐसे में जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बैडमिंटन की जगह हॉकी को एक जिला एक खेल में शामिल करने की पहल शुरू की और सफलता भी मिली।
योजना में हॉकी शामिल होते ही खिलाड़ियों का ट्रायल कराकर चयन किया गया। साथ ही कोच विजय सिंह को भी नियुक्त कर लिया। तब से हॉकी खिलाड़ी कोच की निगरानी में नियमित प्रैक्टिस करने पहुंच रहे हैं। सुबह सात से नौ बजे और शाम को पांच से अंधेरा होने तक खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। दोपहर को धूप अधिक होने की वजह से खिलाड़ियों को नहीं बुलाया जाता है।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए कर चुके हैं प्रयास
जिला क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि पूर्व में अंडर-14 के कई खिलाड़ी लखनऊ सहित कई जनपदों में मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए प्रयास कर चुके हैं। मौजूदा समय में हॉकी टीम में खिलाड़ी अंडर-14 से कम है। अंडर-14 होने के बाद खिलाड़ियों को आगे भेजा जाएगा।
खिलाड़ियों के लिए सब कुछ निशुल्क
लालपुर स्टेडियम में हॉकी खेल में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण के साथ ही उनको खेल किट, जूता-मोजा, ट्रैक सूट आदि निशुल्क दिए जाते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एक जिला-एक खेल के तहत जिले को हॉकी का खेल मिला है। इसके तहत 30 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। लालपुर स्टेडियम में हॉकी खेल की पौध तैयार की जा रही है।
-सुनील भारती, जिला क्रीड़ाधिकारी