फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Complaints are many, resolutions are few

संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायतें ज्यादा, निस्तारण गिने-चुने

Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 07 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Complaints are many, resolutions are few
मितौली तहसील में जनसुनवाई करते डीएम सहित अन्य अ​धिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी/मितौली। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने शनिवार को मितौली तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई की। इस दौरान प्राप्त 42 शिकायतों में से मात्र चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका, जबकि शेष 38 फरियादी मायूस होकर लौट गए। कई फरियादी ऐसे भी पहुंचे, जो पूर्व में कई बार शिकायत कर चुके हैं। उनकी समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

दोनों पैरों से दिव्यांग रेवाना गांव की महिला सुमन देवी ने बताया कि उनके पति की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिनके भरण-पोषण के लिए उन्होंने कई बार शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में भी दो बार प्रार्थनापत्र दिया लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मैगलगंज के गुरुदेवाखेड़ा निवासी महिला अनवर जहां ने बताया कि उनके परिवार रजिस्टर में अहमदी पुत्री बसीर का नाम दर्ज कर दिया गया है, जो उनके परिवार से संबंधित नहीं हैं। नाम कटवाने के लिए कई बार प्रार्थनापत्र दिए गए, लेकिन न तो जांच कराई गई और न ही कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

जनसुनवाई के बाद दोपहर करीब 1:30 बजे डीएम के रवाना होने के बाद कई अधिकारी भी चले गए। इसके बाद प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे और एसडीएम मधुसूदन गुप्ता शिकायतें सुनते रहे। पसगवां ब्लॉक से जुड़ी एक शिकायत पर पुकार लगाए जाने के बावजूद बीडीओ मौके पर नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और फोन कर उन्हें बुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने तहसील तो सीडीओ ने ब्लॉक का किया निरीक्षणः मितौली। जनसुनवाई के बाद डीएम ने तहसील भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई, फरियादियों की सुविधाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, तहसीलदार दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। संवाद
पहले पलिया आने वाली थीं डीएम ःपलियाकलां। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल का शनिवार को पलिया पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उनका कार्यक्रम मितौली में लग जाने के कारण कई फरियादी मायूस हो गए। इधर, एडीएम न्यायिक अनिल रस्तोगी ने पलिया में 47 शिकायतें सुनीं, जिनमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 42 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के बाद एडीएम ने एसडीएम कोर्ट, नायब नाजिर कक्ष सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार, तहसीलदार ज्योति वर्मा, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत आदि मौजूद रहे। संवाद

धौरहरा में 37, निघासन में 39 शिकायतें पहुंचीं_ धौरहरा/निघासन। ः धौरहरा में एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने 37 शिकायतें सुनीं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एएसपी पवन गौतम, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल मौजूद रहे। निघासन में एसडीएम राजीव निगम ने 39 शिकायतों में से पांच का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान तहसीलदार दिव्यांशु शाही सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed