फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samples of fennel and kachri fail in the test

Lakhimpur Kheri News: सौंफ और कचरी के नमूने जांच में फेल

Sat, 19 Jul 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Samples of fennel and kachri fail in the test
लखीमपुर खीरी। होली के दौरान लिए गए कचरी और सौंफ के नमूने जांच में फेल हो गए हैं। सौंफ और कचरी में अखाद्य रंग मिला पाया गया, जो शरीर के लिए हानिकारक है। खाद्य पदार्थ असुरक्षित होने पर जुर्माने के साथ कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि होली के दौरान अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में सौंफ और रंगीन कचरी अनसेफ (असुरक्षित) है, जिसमें शरीर को नुकसान पहुंचाने वाला रंग मिला पाया गया है।
विज्ञापन

कचरी का नमूना पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक कारोबारी के यहां से लिया गया था, जबकि सौंफ का नमूना निघासन क्षेत्र की एक दुकान से लिया गया था। सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा। इसमें जुर्माने के साथ ही कारावास का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed