फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samples of 10 people sent including infected doctors

संक्रमितों से मिले डॉक्टर समेत 10 लोगों के सैंपल भेजे

Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Samples of 10 people sent including infected doctors
Samples of 10 people sent including infected doctors
निघासन (लखीमपुर खीरी)। मुंबई (महाराष्ट्र) के धारावी से आए क्वारंटीन किए गए प्रवासी नौ मजदूरों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया। गुरुवार को एसडीएम ओपी गुप्ता जीजीआईसी स्थित क्वारंटीन सेंटर पहुंचे और पॉजिटिव आए मजदूरों को अलग कमरे में शिफ्ट कराया। उन्होंने जांच में निगेटिव आए मजदूरों को निर्देश देते हुए एक कक्ष में ही रहने और पॉजिटिव मजदूरों के संपर्क में नहीं आने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले मजदूरों के संपर्क में आने वाले डॉक्टर, लेखपाल सहित 10 लोगों का सैंपल जांच को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

11 मई को मुंबई के धारावी से आए 16 और सहारनपुर के एक प्रवासी मजदूर को यहां लाया गया था। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी 17 मजदूरों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे थे। बुधवार रात आई जांच रिपोर्ट में नौ मजदूर कोराना पॉजिटिव मिलने पर अफरातफरी मच गई। गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज समेत कई क्वारंटीन सेंटरों को सैनिटाइज किया गया। मजदूरों की देखेरख के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाई गई है। एसडीएम ने बताया कि पॉजिटिव आने वाले सभी नौ प्रवासी मजदूरों को बेहजम स्थित कोविद-19 लेविल वन सेंटर (सीएचसी) पर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

------------------
गांवों में हो रही जांच
नौ प्रवासी मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीएम ने स्वास्थ्य, राजस्व विभाग और पुलिस की तीन टीमों को ढखेरवा नानकार, लोनियन पुरवा, नेवाज पुरवा, सोहनी पुरवा आदि गांवों में लगाया है। तीनों टीम के सदस्य बाहर से आए लोगों को जांच के लिए चिह्नित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धारावी से 11 मई को आए थे 16 मजदूर
एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि 11 मई को मुंबई के धारावी से 35 मजदूर श्रमिक ट्रेन से गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे। उसके बाद रोडवेज बस से सभी मजदूर गोंडा से चले। उसमें से 19 मजदूर बहराइच जिले के होने के कारण वहीं उतर गए। अन्य 16 मजदूर निघासन के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाए गए थे।
-------------------------
दो से 13 मई तक आए 1816 प्रवासी मजदूर
तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि दो से 13 मई तक निघासन तहसील में 1816 मजदूर आ चुके हैं। उन सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई थी। करोना संदिग्ध नहीं मिलने पर राशन की किट देकर उनको होम क्वारंटीन किया गया है।
..........................................
मुंबई से आए 20 अन्य मजदूरों का भी भेजा गया सैंपल
कई स्थानों से निघासन पहुंचे 40 मजदूरों को कस्बे के एब्लॉन पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया है। इनमें मुंबई से आए 20 प्रवासी मजदूरों को अलग कमरे में रोककर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे स्थानीय चौराहे पर मुंबई, बिजनौर, मेरठ आदि स्थानों से मजदूर आए थे। सिपाही जेपी पटेल इन्हें स्थानीय चौराहे से एब्लॉन पब्लिक स्कूल हॉस्टल तक लेकर आए। इसके बाद मुंबई से आने वाले मजदूरों को अलग कमरे में रखा गया। नायब तहसीलदार अरुण सोनकर, लेखपाल शिवम गुप्ता, सोनू मौर्य, जेपी वर्मा और दिनेश आदि की ड्यूूटी यहां लगाई गई है। एसडीएम ने बताया कि मुंबई से आए 20 मजदूरों और धोबी पुरवा में अलीगढ़ से आए एक मजदूर के शरीर का तापमान अधिक होने के कारण उसका भी जांच के लिए सैंपल भेजा जा रहा है।

-----------------
नौ कोरोना पॉजिटिव मजदूरों को अलग और निगेटिव आने वालों को दूसरे कमरे में रखा गया है। बाहर से आने वाले मजदूरों पर पैनी नजर रखी जा रही है। गांवों में भी सभी को अलर्ट किया गया है। धोबी पुरवा वाले मजदूर को क्वारंटीन कर उसका भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार है।
-ओपी गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed