फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Said youth Gandhiji's greatest weapon of non-violence

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर युवा बोले हिंसा से नहीं होता कुछ हासिल

Sun, 30 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Said youth  Gandhiji's greatest weapon of non-violence
वेद सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर देश उनकी स्मृतियों को याद कर रहा है। वहीं, गांधी दर्शन से प्रभावित जिले के युवाओं ने महात्मा गांधी के अहिंसा के हथियार को सबसे बड़ा बताया। महात्मा गांधी का जन्म दो अक्तूबर, 1869 को पोरबंदर में हुआ और 30 जनवरी 1948 को दिल्ली के बिड़ला भवन में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

जिले के युवाओं का कहना है कि देश को आजादी दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। हालांकि इस दौरान उन्होंने कभी भी हिंसा का सहारा नहीं लिया। देशवासियों को भी शांति कायम रख अहिंसा का पाठ पढ़ाते रहे। गांधी जी जीवन भर हिंसा की बजाय अहिंसा के पक्षधर रहे। अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जीवन पर्यंत युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन, छुआ छूत आदि कुरीतियों को दूर करने के लिए युवाओं को आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सामाजिक परिवर्तन के लिए आगे आएं युवा
गांधी जी हमेशा चाहते थे कि सामाजिक परिवर्तनों, सामाजिक कुरीतियों, जाति व्यवस्था के उन्मूलन के लिए युवा आवाज उठाएं। इसके लिए उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। - आरजू, बीए वाईडी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य, अहिंसा और सद्भाव का अनुसरण करें
महात्मा गांधी हम सभी के लिए एक सत्य की प्रतिमा हैं। उन्होंने हिंसा के बिना अपनी बात मनवाकर देश को आजादी दिलाने के साथ नई राह दिखाई। हम सब को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव का अनुसरण करना चाहिए। - वेद सिंह, बीएससी वाईडी कॉलेज
गांधी को नहीं, गांधी की मानिए
अहिंसा के पुजारी गांधी जी के जीवन से सीखने के लिए तो बहुत कुछ है। उन्होंने कहा था कि खुद में वह बदलाव लाएं जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं। सभी को उसी दिशा में बढ़ने और गांधी को नहीं, बल्कि गांधी की मानने की जरूरत है। - तुबा हिना, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
सभी के लिए प्रेरणा स्रोत
आज के दौर में भी गांधी जी के विचार उतने ही अहम हैं, जितने पहले थे। उन्होंने युवाओं को सामाजिक परिवर्तन का बड़ा हिस्सा मानते हुए आगे आने के लिए प्रेरित किया। इससे सामाजिक बुराइयों को खत्म किया जा सके। इसीलिए वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। - अंकिता एमएससी

गांधी जी के आंदोलन से हमें शिक्षा लेनी चाहिए
आजादी की लड़ाई के लिए युवाओं को सत्याग्रह, असहयोग और बलिदान का मंत्र दिया। अहिंसा के माध्यम से विश्व को संदेश दिया कि एक अकेला आदमी भी सम्मान, धर्म की रक्षा के लिए साम्राज्य के संपूर्ण बल को चुनौती दे सकता है। - विशाल मिश्रा,

आरजू

आरजू- फोटो : LAKHIMPUR

विशाल मिश्रा

विशाल मिश्रा- फोटो : LAKHIMPUR

अंकिता

अंकिता- फोटो : LAKHIMPUR

तुबा हिना

तुबा हिना- फोटो : LAKHIMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed