फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadhus beaten for encroachment, report filed

Lakhimpur Kheri News: कब्जेदारी को लेकर साधुओं को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sadhus beaten for encroachment, report filed
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा गांव की एक जमीन पर कब्जेदारी को लेकर कुछ लोगों ने साधुओं से मारपीट की। कुटी तोड़कर उन्हें उजाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू की है।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली के गांव कफारा में बैंक आफ बड़ौदा के पीछे लेंगड़ बाबा की कुटी और बाग है। करीब तीन वर्षों पूर्व लेंगड़ बाबा की मृत्यु हो गई। तब से इस जमीन पर कब्जा करने की कई लोगों ने कोशिश की। इधर प्रशासन ने उस भूमि को ग्राम समाज में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

चूंकि इस जमीन पर हमेशा साधुओं का कब्जा था, तो कुछ साधु आकर यहां रहने लगे। आरोप है शनिवार रात करीब नौ बजे महंत गणेशपुरी उर्फ ज्ञान प्रकाश कुटी में बैठे थे, तभी आरोपी घूरे सिंह, उसकी पत्नी और बेटा हरिकेश सिंह निवासी गंगोलिया और उनके साथी सरवन यादव निवासी प्रतापी बेहड़ गालियां देते हुए आए और मारने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव करने साथी साधु महेश पुरी और सूरजपुरी आए तो उन्हें भी पीटा। पुलिस ने महंत गणेशपुरी की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed