फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sadar tehsil DM Friadion heard complaints

सदर तहसील में डीएम ने  सुनी फरियादियों की शिकायतें

Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 18 Oct 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sadar tehsil DM Friadion heard complaints
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
तहसील दिवस में 118 शिकायतों में से पांच का निस्तारण
विज्ञापन

 सदर तहसील में डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 118 शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में आने वाले लोगों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तायुक्त ढंग से करना सुनिश्चित किया जाए।  तहसील दिवस में राजस्व की 35, पुलिस की 28, विकास की 15, शिक्षा की 06, खाद्य एवं रसद विभाग की आठ और अन्य विभागों की 26 शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए। डीएम ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल के साथ करें। एसपी अखिलेश चौरसिया ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं।  
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सैमुअल पाल, प्रभारी सीडीओं वीरेंद्र कुमार यादव, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, उपकृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, बीएएसए संजय शुक्ला, डीआईओएस डॉ. ओपी गुप्ता समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मितौली। तहसील दिवस एसडीएम मंशाराम वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। मितौली ब्लाक सभागार में हुए तहसील दिवस में क्षेत्रीय विधायक सुनील कुमार लाला भी मौजूद रहे। तहसील दिवस में कुल 38 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें पूर्ति विभाग का एक, एराजस्व के 16, पुलिस के पांच, विकास विभाग के 12 और शिक्षा विभाग के चार प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। मौके पर एक भी प्रार्थनापत्र का निस्तारण नही हुआ। इस मौके पर तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, बीडीओ बीके मोहन व सर्किल थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विभिन्न विभागों के अधिकारी नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबित शिकायतों पर जताई नाराजगी 
लखीमपुर खीरी। डीएम आकाशदीप ने तहसील दिवस के दौरान माह जून से माह अक्टूबर के बीच हुए तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि माह जून से अक्टूबर के बीच सीएमओ के चार, वन विभाग की दो, जल निगम की दो, विद्युत की सात, कोतवाली लखीमपुर की तीन, बेसिक शिक्षा अधिकारी की 10, जिला विद्यालय निरीक्षक की चार थानाध्यक्ष खीरी की आठ थानाध्यक्ष फरधान की छह, डीएसओ की 13, जिला प्रोबेशन की तीन चकबंदी की तीन तथा लीड बैक, डीसीएनआरएलएम, नगर पंचायत खीरी, समाज कल्याण, बीडीओ लखीमपुर, कोतवाली गोला की एक-एक शिकायतें अभी लंबित हैं। डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed