{"_id":"625da1028f8e81580f0f266e","slug":"sadar-mla-s-scorpio-recovered-driver-caught-lakhimpur-news-bly481845176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक की स्कार्पियो बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक की स्कार्पियो बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमजदा बैठीं महिलाएं।
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर दो युवकों की मौत से परिजन सदमे में, गांव में पसरा मातम
सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में रविवार की रात स्कार्पियो से कुचलकर हो गई थी मौत
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामापुर में रविवार की रात सदर विधायक की स्कार्पियो से कुचलकर दो युवकों की मौत होने के मामले में पुलिस ने स्कार्पियो बरामद कर ली है। साथ ही ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। मृतकों के घर में कोहराम मचा है और कीरतपुर गांव में भी मातम पसरा रहा।
खीरी थाना क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी 25 वर्षीय रवि उर्फ अरुण वर्मा अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय सुमित उर्फ विक्रम वर्मा के साथ रविवार की शाम करीब आठ बजे लखीमपुर से घर लौट रहा था। रामापुर में एक पेट्रोल पंप पर दोनों युवकों ने बाइक में पेट्रोल भरवाया, जिसके बाद घर लौटने लगे। तभी सामने से आ रही विधायक लिखी स्कार्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। विधायक की स्कार्पियो से दो बाइक सवार युवकों की मौत को लेकर मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, तो कोतवाली पुलिस भी हरकत में आई। कुछ देर बाद ही पुलिस ने काले रंग की विधायक लिखी स्कार्पियो बरामद कर ली और ड्राइवर मुनींद्र निवासी कटियापुरवा को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सुमित के पिता सतीश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी, तो वहीं सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मयफोर्स डटे रहे। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर का चालान एसीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां पर उसे जमानत मिल गई।
सदर विधायक की पत्नी के नाम दर्ज है गाड़ी
जिस स्कार्पियो से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत हुई है, वह गाड़ी सदर विधायक योगेश वर्मा की है। हालांकि परिवहन विभाग के रिकार्ड में यह स्कार्पियो सदर विधायक योगेश वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा के नाम पर दर्ज है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली के रामापुर में सदर विधायक की स्कार्पियो से हुए हादसे में दो युवकों की मौत होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कार्पियो बरामद कर ली है। स्कार्पियो ड्राइवर को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- संजीव सुमन, एसपी