{"_id":"a1b835f85300bd1623d8b0955cce24ab","slug":"rural-development-officer-suspended-on-negligence-in-mgnrega-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 17 Feb 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में सीडीओ नितीश कुमार के निर्देश पर डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने ईसानगर ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी निर्भय कुमार झा को निलंबित कर दिया है। डीडीओ ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत निर्धारित लेबर बजट के सापेक्ष मानव दिवसों का सृजन नहीं किया जा रहा है। वहीं मनरेगा एक्ट में श्रमिकों को निर्धारित समयावधि में भुगतान की कार्रवाई नहीं की गई है।
जिसके कारण ग्राम विकास अधिकारी के तैनाती वाली 11 ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य सुस्त पड़ा है। समीक्षा करने के बाद सीडीओ ने पाया कि ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही के कारण मनरेगा के कार्यों में प्रगति नहीं हो पा रही है। डीडीओ ने बताया कि श्रमिकों के कार्य करने पर भी भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिसकी शिकायत बीडीओ ने सीडीओ नितीश कुमार से की थी।