{"_id":"68769ac45973bb16470ebc32","slug":"rudra-maha-yagya-started-in-klesh-haran-temple-kalash-yatra-taken-out-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150660-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: क्लेश हरण मंदिर में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: क्लेश हरण मंदिर में रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, निकाली कलशयात्रा
विज्ञापन
कलशयात्रा के बाद पूजन करते लोग।संवाद
अलीगंज। क्षेत्र के गांव बांसी स्थित क्लेश हरण मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 51 महिलाओं ने रामनगर घाट से शारदा का जल भरकर मंदिर तक कलशयात्रा निकाली।
नैमिष धाम से आए पवनानंद महाराज फलाहारी बाबा ने बताया कि महायज्ञ के दौरान श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन दोपहर 1ः00 से शाम 4ः00 और रात 8ः00 से 11ः00 बजे तक किया जाएगा। इसमें देवताओं की झांकियां भी दिखाई जाएंगी। 21 जुलाई को भंडारे के साथ आयोजन का समापन होगा।
इस दौरान संचालक लल्लूराम वर्मा, यजमान अभिषेक शुक्ला, कथा वाचक आचार्य दुर्गेश शास्त्री, यज्ञ अध्यक्ष हरदेव पीठाधीश्वर पवनानंद जी महाराज, आयोजक अरविंद वर्मा व प्रेम सागर शुक्ल, दुर्गा शक्ति शास्त्री, निडर महाराज सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद