फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ruckus in police station over molestation of MP's relative

Lakhimpur Kheri News: सांसद की रिश्तेदार से छेड़खानी पर कोतवाली में हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in police station over molestation of MP's relative
लखीमपुर खीरी। गैर जनपद के एक भाजपा सांसद की रिश्तेदार के नारकोटिक्स विभाग में तैनात दरोगा अभय मिश्रा पर नशे में छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद शुक्रवार की देर रात जमकर हंगामा हुआ। दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सदर कोतवाली में भाजपा के सदर विधायक योगेश वर्मा और पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव समर्थकों संग धरने पर बैठ गए। देर रात 11 बजे से शुरू हुआ धरना शनिवार तड़के चार बजे तब समाप्त हुआ, जब पुलिस ने आरोपी दरोगा, उनकी पत्नी और बेटी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि नारकोटिक्स सेल में तैनात दरोगा अभय मिश्रा पीड़िता के ही मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता है। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात नशे में धुत होकर दरोगा ने महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गालीगलौज और मारपीट की। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो दरोगा जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद करीब देर रात करीब 10.30 बजे पीड़ित परिवार शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस मामले को दर्ज करने में टालमटोल करने लगी।
विज्ञापन

गैर जनपद के एक भाजपा सांसद की रिश्तेदार के साथ छेड़खानी, अभद्रता का मामला संज्ञान में आने पर सदर विधायक योगेश वर्मा समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए और दरोगा का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की बात कहकर धरने पर बैठ गए। उनके साथ पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव और उनके समर्थक भी रहे। करीब छह घंटे तक चले बवाल के बाद कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दरोगा, उसकी पत्नी और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निलंबन की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed