{"_id":"65e4b4c2fb3c2caa320d4a2d","slug":"rte-second-phase-applications-start-with-admission-in-the-first-phase-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-115485-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई : पहले चरण में प्रवेश के साथ दूसरे चरण के आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई : पहले चरण में प्रवेश के साथ दूसरे चरण के आवेदन शुरू
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) को लेकर पहले चरण में प्रवेश के साथ ही दूसरे चरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। पहले चरण में कुल 954 आवेदन शिक्षा विभाग को मिले थे। इसमें से 564 आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। पात्र 390 बच्चों के अभिभावकों को सहमति पत्र बांटे जा चुके हैं। अभी पहले चरण के प्रवेश चल रहे हैं। वहीं विभाग ने दूसरे चरण के आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया है। 30 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे।
गरीब के बच्चों को भी निजी और अच्छे स्कूलों में दाखिला मिले इसको लेकर आरटीई योजना संचालित की जा रही है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूसरे चरण में होने वाले प्रवेश को लेकर आवेदन भरे जाने लगे हैं। एक मार्च से शुरू होने वाले आरटीई के आवेदन 30 मार्च तक लिए जाएंगे। इसके बाद लाटरी निकालकर बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल इस योजना में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। जांच और पात्रता पर खरे उतरने के बाद ही अभिभावकों को सहमति पत्र सौंपे जाते हैं। बताया कि चार चरणों में आवेदन और लाटरी प्रक्रिया होनी है। 30 मार्च तक आवेदन स्वीकार करने के बाद एक अप्रैल से सात अप्रैल तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया होगी। वहीं आठ अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण में पात्र पाए गए बच्चों को आठ अप्रैल के बाद तक प्रवेश दिलाया जाएगा। फिलहाल पहले चरण की योजना में 390 बच्चों को पात्र पाया गया था, जिन पर प्रवेश जारी हैं।
विज्ञापन
पहले चरण में 564 आवेदन किए निरस्त
योजना के तहत पहले चरण में कुल 954 आवेदन विभाग को मिले थे। लक्ष्य से दोगुना आवेदन मिलने के बाद विभाग ने जांच में पात्र पाए गए अभिभावकों के बच्चों को ही स्कूल एलाट किया है। इस दौरान कुल 564 अभिभावकों के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि यदि पात्र अभिभावक किसी वजह से छूट गए हैं तो वह दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
यह रहेगी प्रक्रिया
तीसरा चरण के लिए 15 से आठ मई तक होंगे आवेदन
नौ मई से 15 मई तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
16 मई को लाटरी प्रक्रिया, 23 मई तक तक प्रवेश प्रक्रिया
-- -- -- -- -
चौथे चरण के लिए एक जून से बीस जून तक होंगे आवेदन
21 जून से 27 जून तक सत्यापन व लॉक करने की प्रक्रिया
28 जून को लाटरी प्रक्रिया. सात जुलाई तक तक प्रवेश प्रक्रिया