{"_id":"69b05b0ccc5e75e84e0c9796","slug":"rte-admissions-311-out-of-805-applications-get-seats-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-170058-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई प्रवेश: 805 आवेदनों में से 311 को मिलेगी सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई प्रवेश: 805 आवेदनों में से 311 को मिलेगी सीट
Tue, 10 Mar 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के दूसरे चरण में 805 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जांच और लॉटरी प्रक्रिया के बाद 311 सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि 49 पात्र बच्चों को सीटें भर जाने के कारण प्रवेश नहीं मिल सकेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का पहले ब्लॉक स्तर पर सत्यापन कराया गया। इस दौरान 260 आवेदन अपात्र पाए गए और 545 आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए स्वीकार किए गए। इसके बाद जिला स्तर पर दोबारा जांच में 360 आवेदन पात्र घोषित किए गए, जबकि 185 में कमियां मिलने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। पात्र आवेदनों के लिए सोमवार देर शाम लॉटरी के जरिए 311 सीटें आवंटित की गईं।
बीएसए के अनुसार पहले चरण में 1371 आवेदन आए थे। इनमें से 780 पात्र पाए गए और 544 छात्रों को लॉटरी के माध्यम से सीटें आवंटित की गई थीं। हालांकि उस समय भी 236 पात्र बच्चों को सीटें नहीं मिल सकी थीं।
विज्ञापन
अब आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का तीसरा और अंतिम चरण 12 मार्च से शुरू होगा। इसमें अभिभावक 25 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसी अवधि में सत्यापन भी पूरा कराया जाएगा। इसके बाद 27 मार्च को लॉटरी निकालकर अंतिम चरण के तहत सीटों का आवंटन किया जाएगा।