{"_id":"680be0d76323533ad6098527","slug":"rs-4-lakh-looted-from-a-bookkeeper-travelling-in-a-pickup-truck-to-buy-jaggery-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-144413-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुड़ खरीदने जा रहे पिकअप सवार मुनीम से चार लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुड़ खरीदने जा रहे पिकअप सवार मुनीम से चार लाख की लूट
विज्ञापन
सिकंदराबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में गुड़ खरीदने जा रहे मुनीम से बदमाशों ने चार लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित मुनीम ने पुलिस और मालिक को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
सीतापुर जिले के महोली निवासी रामरतन वर्मा के लिए उनके मुनीम रजनीश मजदूरों के साथ पिकअप से शुक्रवार को नीमगांव में गुड़ खरीदने जा रहे थे। रजनीश ने बताया कि बैग में चार लाख 25 हजार रुपये थे। शुक्रवार दोपहर जैसे ही उसकी पिकअप सिकंदराबाद कस्ता मार्ग पर गुलौला गांव के पहुंची दो बाइक पर सवार छह नकाबपोशों ने पिकअप राेकते हुए कहा कि तुम एक्सीडेंट कर के आ रहे हो।
बातचीत के दौरान दो बदमाशों ने असलहा दिखाकर रुपया से भरा बैग छीन लिया। मुनीम रजनीश ने 112 पुलिस और गुड़ व्यापारी को सूचना दी। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में दहशत है। बीट प्रभारी जितेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज चेक करने निकले।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पिकअप मुनीम और मजदूरों को पुलिस थाने ले गई है। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा वीआईपी ड्यूटी से घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। लूट की सूचना मिली है। घटना संदिग्ध लग रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
शमशेर बहादुर सिंह सीओ मितौली