फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Route diversion will be implemented from tonight

Lakhimpur Kheri News: आज रात से लागू होगा रूट डायवर्जन

Sat, 15 Jul 2023 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Route diversion will be implemented from tonight
गोला के मोहम्मदी रोड बाईपास चौराहा स्थित अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर खीरी। सावन में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए शनिवार रात 11 बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था सोमवार की रात तक रहेगी। गोला और आसपास की सड़कों पर बड़े वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे के अंदर ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहन भी नहीं चलेंगे। लखीमपुर से शाहजहांपुर-खुटार की ओर जाने वाले वाहनों को मोहम्मदी बाईपास से जाएंगे। अलीगंज की ओर से गोला आने वाले वाहनों का रूट भी बदला रहेगा। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुविधा के लिए यातायात पुलिस ने चार जुलाई से 29 अगस्त तक के रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया है। यह डायवर्जन प्रत्येक सप्ताह शनिवार रात से सोमवार रात तक प्रभावी रहेगा। गोला कस्बे के अलावा सिकंदराबाद, फरधान व अन्य स्थानों पर भी रूट डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन


अस्थायी बस अड्डे से मिलेगी बस

शनिवार रात से सोमवार की रात 11 बजे तक गोला डिपो श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोहम्मदी बाईपास चौराहे के राइस मिल से अस्थायी बस अड्डे का संचालन होगा। पहले सोमवार को यह व्यवस्था रविवार की दोपहर से लागू हो सकी थी। सुबह के समय यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा था। डिपो ने आने वाले सोमवार के लिए अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सोमवार को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

17 जुलाई को सावन माह का दूसरा सोमवार है। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की असुविधा न हो, लखीमपुर और गोला डिपो ने इसके विशेष इंतजाम किए हैं। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि रविवार से सोमवार रात तक गोला रूट पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों की उपलब्धता के सापेक्ष बसों का संचालन होगा। बस अड्डे पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जांएगे, जो श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारी मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed