फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roofs deserted due to fear of monkeys, childhood confined to homes

Lakhimpur Kheri News: बंदरों के डर से छतें सूनी, घरों में सिमटा बचपन

Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roofs deserted due to fear of monkeys, childhood confined to homes
बांकेगंज में उछल-कूद करते बंदर। संवाद।
बांकेगंज। ग्रंट नंबर 10 पंचायत के बांकेगंज कस्बे सहित मुख्य बाजार अमीन नगर, कोठीपुर, स्टेशन पुरवा, महराज नगर, अंबेडकर नगर, श्यामपुर आदि गांवों में बंदरों से ग्रामीण परेशान हैं। हमले के डर से बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बंदर घरों और दुकानों में घुसकर कपड़े व अन्य सामान उठा ले जाते हैं। झुंड लोगों, खासकर बच्चों को काटने के लिए दौड़ाता है। सरकारी स्कूलों, ब्लॉक मुख्यालय और बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी बंदर दौड़ाते हैं। शशि देवी, सुमन, सरस्वती और राजरानी ने बताया कि बंदरों के कारण छतों पर सामान रखना और कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

व्यापारी सचिन टंडन, राहुल माहेश्वरी, नरेश कुमार, मूलचंद्र और अवधराम ने बताया कि सैकड़ों बंदर दुकानों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और छतों व पेड़ों पर बैठ जाते हैं। परेशान व्यापारियों और ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------मामले की जानकारी मिली है। वन विभाग ग्राम पंचायत के सहयोग से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ेगा।
सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी, बफरजोन, मैलानी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed