{"_id":"62f2a5c25c889a14201a4029","slug":"roadways-workers-leave-canceled-for-free-travel-for-sisters-lakhimpur-news-bly4939530137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों को मुफ्त यात्रा कराने के लिए रोडवज कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों को मुफ्त यात्रा कराने के लिए रोडवज कर्मियों की छुट्टियां रद्द
विज्ञापन
बस में बैठे यात्री।
रोडवेज बसों में आज आधी रात से फ्री सफर कर सकेंगी बहनें
10 से 15 अगस्त तक नियमित ड्यूटी पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी गई है। इसके तहत 10 से 15 अगस्त तक 1800 किलोमीटर की नियमित ड्यूटी करने पर 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। बहनों को मुफ्त सफर की सौगात आज आधी रात से 12 अगस्त की आधी रात मिलेगी।
इस बार रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन 11 एवं 12 अगस्त को मनाया जाना है। पर्व पर बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कराने के लिए योगी सरकार ने एलान कर दिया है। इसके तहत बहनें आज यानी 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त की आधी रात तक रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी। बहनों को यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कत न होने पाए इसके लिए परिवहन निगम ने छह दिन के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी है। इसके तहत छह दिन यानी 10 से 15 अगस्त तक नियमित ड्यूटी करने वाले चालक परिचालकों को प्रोत्साहन राशि मिलेेगी।
बहनों को मिलेगा जीरो बैलेंस का टिकट
10 से 12 अगस्त तक परिवहन निगम की बसों में सफर करने वाली महिलाओं को टिकट लेना होगा, लेकिन इसके लिए किराया नहीं देना पड़ेगा। परिचालक बहनों को शून्य बैलेंस वाला टिकट देंगे। इसके लिए मंगलवार को रोडवेज बस अड्डे पर टिकट मशीनों में शून्य बैलेंस टिकट की फीडिंग होती रही।