फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   roadways

यात्री सुविधाओं के लिए रोडवेज ने शुरू किया ट्विटर अकाउंट

Tue, 26 Nov 2019 08:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
roadways
लखीमपुर खीरी। परिहवन निगम ने अपने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्विटर अकाउंट शुरू किया है। इस पर यात्री सफर में होने वाली दिक्कतों, चालक परिचालकों की मनमानी और बसों में गंदगी होने की शिकायत कर सकेंगे। ट्विटर पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग के लिए दो अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस के चालक- परिचालक मनमानी कर न तो रास्ते में यात्रियों को बैठाते हैं और न ही बसों को रास्ते में पड़ने वाले बस अड्डे तक ले जाते हैं। वहीं बसों में गंदगी, टूटी सीटें एवं शीशे आदि होने के कारण यात्रियों को तमाम दिक्क्तें होती हैं। बसों की स्थिति सुधारने के लिए एआरएम भी ध्यान नहीं देते। इस तरह की मिल रही शिकायतों का त्वरित निराकरण कराने के लिए परिवहन निगम ने ट्विटर अकाउंट की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
ट्विटर अकाउंट- यूपीएसआरटीसी लखीमपुर, सीजीएमओयूपीएसआरटीसी, सीजीएमटीयूपीएसआरटीसी,
यूपीएसआरटीसीसीएचक्यू,
मेलआईडी-एआरएमएलकेएमएदरेटऑफयूपीएसआरटीसीडॉटकाम
व्हाट्सएप नंबर
टोल फ्री नंबर- 180001802877
व्हाट्सएप नंबर-9415049606
एआरएम गोला- 8004912967
एआरएम लखीमपुर- 9415305777
365 दिन 24 घंटे होगी निगरानी
अधिकारियों का कहना है कि यात्री सुविधाओं के लिए लखनऊ में बनाए गए मीडिया सेंटर की जिम्मेदारी प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्रा और मुख्य प्रधान प्रबंधक प्रावैद्यिक जयदीप वर्मा को मिली है। जो आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग करेंगे और किस तरह की शिकायतें आई हैं उनका कितने दिन में निस्तारण किया गया, इसकी 15 दिन में रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले व्हाट्सएप नंबर और मेलआईडी थी। मगर, ट्विटर अकाउंट शुरू होने से शिकायतों का त्वरित निराकरण हो सकेगा। इसलिए विभाग ने इसकी शुरुआत की है।
- एसपी सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed