फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   roadways, corona

गोला डिपो ने ग्रीन जोन बस सेवा की निर्धारित की समय सारणी

Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
roadways, corona
गोला गोकर्णनाथ। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद डीएम के निर्देशानुसार जिले की सीमा के अंदर दूसरे दिन भी पूरी एहतियात के साथ रोडवेज की 12 बसों का संचालन किया गया। बस चलने से जहां यात्रियों के चेहरे पर खुशी दिखी वहीं चालकों, परिचालकों ने बस के अंदर सामाजिक दूरी का ध्यान रखा। परिचालकों ने यात्रियों को सैनिटाइज करने के बाद ही बस में बैठाया। दूसरे दिन इन बसों में करीब साढे़ चार सौ यात्रियों ने जिले की सीमा के अंदर यात्रा की।
विज्ञापन

गोला रोडवेज डिपो द्वारा ग्रीन जोन बस सेवा की समय सारणी भी निर्धारित कर दी गई है। बस सेवा संचालन में एआरएम एसके नागर, डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह, सहायक यातायात निरीक्षक अमरजीत, प्रेमशंकर कोष्ठा, नफासत अली आदि रोडवेज कर्मचारी लगे रहे।
विज्ञापन

ग्रीन जोन बस सेवा समय सारणी
गोला से लखीमपुर- सुबह 7:00 बजे, 8:30 बजे, 9:30 बजे
गोला से मोहम्मदी- सुबह 7:30 बजे और 8:30 बजे
गोला से मैगलगंज सुबह 7:30 बजे
गोला से मोड़ा पल्सर मोहम्मदी सुबह 7:00 बजे
गोला से मैगलगंज वाया ममरी सुबह 7:00 बजे
गोला से मैगलगंज वाया मोहम्मदी सुबह 7:00 बजे
गोला से पलिया वाया बिजुआ सुबह 8:00 बजे
पलिया से लखीमपुर सुबह 7:00 बजे
मोहम्मदी से लखीमपुर सुबह 7:00 और 8:00 बजे
बरबर से लखीमपुर सुबह 7:30 बजे
लखीमपुर से गोला सुबह 7:00 बजे
मैगलगंज से लखीमपुर सुबह 7:00 बजे
गोला से पलिया वाया भिजवा शाम 4:00 बजे
गोला से लखीमपुर अंतिम बस शाम 5:30 बजे
लखीमपुर से गोला अंतिम बस शाम 5:30 बजे
शाहजहांपुर से मथुरा के लिए भेजीं 16 बसें
गोला रोडवेज डिपो एआरएम एसके नागर ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए गोला डिपो से 16 बसें शाहजहांपुर से मथुरा के लिए छह मई की शाम भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरतपुर के लिए रवाना हुई बस
एआरएम एसके नागर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सात मई की सुबह छह बजे गोला डिपो की बस भरतपुर के लिए रवाना की गई है। लखीमपुर से यह बस मेडिकल परीक्षण के बाद भरतपुर राजस्थान के 11 और अलीगढ़ के 10 प्रवासी यात्रियों को लेकर रवाना हुई है।

ग्रीन जोन के अंदर रोडवेज बस सेवा की समय सारणी निर्धारित कर दी गई है। यात्रियों की सुविधा और उपलब्धता को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन यात्रियों की संख्या बढ़ी है। चालक परिचालकों को सभी एहतियात बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।
- एसके नागर, एआरएम गोला गोकर्णनाथ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed