फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways buses will not pass through the city, ban on heavy vehicles also

Lakhimpur Kheri News: शहर के अंदर से नहीं गुजरेंगी रोडवेज की बसें, भारी वाहनों पर भी प्रतिबंध

Wed, 10 Apr 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not pass through the city, ban on heavy vehicles also
गोला गोकर्णनाथ। नगर में लगने वाले ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला अवधि के दौरान शहर के अंदर से रोडवेज बसें नहीं गुजरेंगी। भारी वाहनों का भी प्रवेश प्रतिबंध कर दिया है। मेले में सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। मंगलवार को हुई बैठक में शहरवासियों ने भी कई सुझाव दिए। डीएम और एसपी ने बैठक को वर्चुअली संबोधित किया।
विज्ञापन


कोतवाली परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू की अध्यक्षता में 15 अप्रैल से लगने जा रहे चैती मेला और ईद पर व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल रहेगा। एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीओ अजेंद्र यादव ने बताया कि अराजकतत्वों से निपटने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। रोडवेज बसों, भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। मेला परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसीलदार सुखवीर सिंह, शिव मंदिर कमेटी अध्यक्ष जनार्दन गिरि, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, अरुण अवस्थी, शत्रोहन मिश्रा, रविंद्र कटियार, राम औतार विश्कर्मा, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी,धीरज बाजपेई, राजेश अवस्थी, इजरान अंसारी, शाहिद, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने दिए सुझाव
अविनाश गुप्ता ने सिनेमा चौराहे पर रोडवेज बसों से लगने वाले जाम की समस्या के निराकरण कराने की बात कही। रामजी गुप्ता ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को समय से करने का सुझाव दिया। नानक चंद्र वर्मा ने भारी वाहनों को शहर में प्रवेश से रोकने का सुझाव दिया। हाजी जफर उल्ला खां ने कहा कि चैती मेला गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है।

मेला क्षेत्र में छह फायर हाइड्रेंट
फायर स्टेशन चार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे ने बताया कि मेले के दौरान फायर टेंडर के साथ दमकल कर्मी मौजूद रहेंगे। मेला क्षेत्र में छह फायर हाइड्रेंट है, जिन्हें चेक कर लिया है। सभी क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed