फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roads were dug but not built... commotion in Disha's meeting.

Lakhimpur Kheri News: सड़कें खोद डालीं मगर बनाईं नहीं... दिशा की बैठक में गहमा-गहमी

Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Roads were dug but not built... commotion in Disha's meeting.
कलेक्ट्रेट में दिशा की बैठक लेते सांसद और डीएम। स्रोत सूचना विभाग
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में गहमा-गहमी रही। जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की शिकायतें की। अफसरों के जवाब से तर्कसंगत नहीं मिले तो खरीखोटी भी सुनाई। इस दौरान जल जीवन मिशन को लेकर सड़कें खोदने और न बनाने पर काफी बहस हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की अध्यक्षता में बैठक हुई में जिलेभर के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान जल जीवन मिशन (जेजेएम) की तरफ से पूरे जिले में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर अधिशासी अभियंता को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एमएलसी अनूप गुप्ता ने फटकार लगाई। कहा कि सड़कें खोदी गई हैं, लेकिन दुरुस्त नहीं करवाई गई हैं। जब एक्सईएन योगेंद्र नीरज ने दावा कि 383 ग्राम पंचायतों में सड़कें ठीक करवाई हैं तो जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मौके पर चलकर देख लें। पता चल जाएगा कि स्थिति क्या है।
विज्ञापन

पलिया से सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि पलिया देहात, निरालानगर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने योगेंद्र नीरज को निर्देश दिए कि खुद मौके पर जाएं और स्थिति देखें। एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा कि मौके पर जाकर काम को गति दें, कुतर्क न करें। सदर विधायक योगेश वर्मा ने जेजेएम अर्बन के अफसरों से कहा कि दो-दो पाइप लाइन डाली गई हैं। दोनों से पानी बह रहा है। पंजाबी कॉलोनी की सड़क पैचिंग के बाद भी आठ इंच नीचे बैठ गई है। गुरुनानक कॉलेज से बेहजम रोड जाने वाली सड़क की मरम्मत की जरुरत है। शिवपूरी और द्वारका की भी सड़कें जर्जर हो गई हैं। डीएम ने इस समस्याओं का हल कराने के लिए कहा। इस दौरान तय समय से पहले ही ओवरब्रिज के निर्माण कार्य पूरा करने पर सदन ने तालियां बजाकर लोनिवि व एनएच डिवीजन के कार्यों को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सड़कों के प्रस्ताव देते हैं मगर पुरानी सही नहीं कराते
निर्माण कार्यों की समीक्षा में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने बताया कि एफडीआर तकनीक पर 15 सड़कों का निर्माण करा रहे हैं। इस पर खीरी सांसद ने उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल जवाब किए। कहा कि अगर गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, तो इस तकनीक से सड़कें न बनाएं। बैठक में नकहा ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता ने मंडी समिति व लोनिवि की जर्जर सड़क नकहा-दाउदपुर-मंझरा मार्ग का मुद्दा उठाया। लोनिवि सीडी वन के सहायक अभियंता प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि 1.8 किमी सड़क है, बाकी मंडी समिति की है। सीसी रोड बनने का प्रस्ताव गया है। इस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मंडी समिति के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि आप लोग नई सड़कों के प्रस्ताव तो देते हैं, लेकिन पुरानी सड़कों की मरम्मत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed