फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accidents are increasing due to uncontrolled speed of vehicles: ARTO

वाहनों की अनियंत्रित गति से बढ़ रहे सड़क हादसे : एआरटीओ

Wed, 08 Dec 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Road accidents are increasing due to uncontrolled speed of vehicles: ARTO
रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में संकल्प दिलाते एआरटीओ प्रशासन।
रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में हुई सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे परिवहन कार्यालय के रोड सेफ्टी अवेयरनेस हाल में कार्यशाला हुई, जिसमें एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह ने कहा कि सड़क हादसों के लिए सबसे ज्यादा तेज रफ्तार जिम्मेदार है, जिसके कारण चालक समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने के साथ ही गति को नियंत्रित रखना आवश्यक है, तभी हादसों में कमी लाई जा सकती है।
कार्यशाला में जनपद के सभी बस, ट्रक, आटो-ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों के यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उपस्थित जन-मानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पंफलेट्स, स्टीकर्स व हैंडबिल बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन एआरटीओ (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन

माल-यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप ने वाहन संचालन के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने, मोबाइल फोन एवं नशे का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) पंकज, विकास अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed