{"_id":"6a30caa1a7f02e29590bcd44","slug":"road-accident-on-magalganj-national-highway-wagonr-crashes-into-tractor-trolley-in-lakhimpur-2026-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Road Accident: मैगलगंज नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, वैगनआर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Road Accident: मैगलगंज नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, वैगनआर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, तीन की मौत
Tue, 16 Jun 2026 09:34 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 16 Jun 2026 09:34 AM IST
सार
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में मैगलगंज नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर के मैगलगंज नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक वैगनआर कार पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में तीन लोगों की जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्रॉली में फंस गई। ट्रैक्टर चालक कार को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ मैगलगंज थाना क्षेत्र तक ले आया। यह घटना हरदोई जिले के जहानीखेड़ा क्षेत्र में हुई थी।

चपरतला के पास लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रुकवाया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। कार सवार हरिद्वार से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर मैगलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया।
मृतकों और घायलों की जानकारी
हादसे में विमल सिंह पटेल (50), उनकी पत्नी वंदना सिंह (45) की मौत हो गई। अलिख्या वर्मा भी इस दुर्घटना में मारी गईं। ये सभी सुल्तानपुर के निवासी थे। मृतक विमल सिंह पटेल के बच्चे रूबी पटेल और वीर पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विमल सिंह पटेल के साले भी इस हादसे में घायल हुए।