{"_id":"600c7b2d8ebc3e2c5153dda8","slug":"road-accident-lakhimpur-news-bly4348516200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में भीरा मार्ग पर एक वाहन की टक्कर से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ललित नगर दुर्बल आश्रम मोहल्ला निवासी राजेश जायसवाल (30) पुत्र राधेश्याम जायसवाल बाइक से शुक्रवार देर शाम सुंदरवल से वापस लखीमपुर जा रहा था। कुसमौरी गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी सुंदरवल दिनेश कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट के ड्राइविंग कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
खाईं में पलटी कार में लगी आग, महिला घायल
तिकुनियां। घने कोहरे के कारण एक इनोवा कार बेकाबू होकर नहर पुल के पास खाईं में जा गिरी। हादसे के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण कार में आग लग गई। इसमें एक महिला चोटिल हो गई।
विज्ञापन
कस्बा शिवलाल पुरवा निवासी कमलेश निषाद उर्फ गुड्डू ने बताया कि परिवार के ही जंत्री देवी, दो बच्चे और अन्य लोगों के साथ गांव कड़िया निवासी मंगरे के पोते के जन्मदिन की पार्टी में कड़िया गए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वह वापस अपने घर आ रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण बंजरिया गांव के पास स्थित नरहा नाला पुल से पहले इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी तरफ खाईं में जा गिरी। इस दौरान शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए और किसी तरह से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गाड़ी पलटने से जंत्री देवी चोटिल हो गईं। वहीं, गाड़ी के बाहर खड़े होकर लोग आपस में बात ही कर रहे थे। इसी बीच कार में आग लग गई। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। संवाद
सड़क हादसे में बुआ-भतीजे चोटिल
रेहरिया। मोहम्मदी गोला मार्ग पर कसबा पिपरिया धनी में पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने सड़क पर आ रहे कुत्ते को बचाने के कोशिश में बुआ, भतीजे घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दतेली निवासी ऋतिक (20) ने बताया कि शुक्रवार को जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई अपनी बुआ दीपा (24) निवासी मोहम्मदी को वह बाइक से वापस छोड़ने जा रहा था। अचानक पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने उनकी बाइक के आगे एक कुत्ता आ गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में बाइक में फंसकर कुत्ते ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दीपा और ऋतिक गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बलराज उर्फ रूबी और मनदीप सिंह ने अपने वाहन से दोनों घायलों को मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि ऋतिक खतरे से बाहर है और वहीं दीपा की हालत ज्यादा गंभीर है। संवाद