फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RO-ARO exam today, reach half an hour before time

Lakhimpur Kheri News: आरओ-एआरओ की परीक्षा आज, समय से आधा घंटा पहले पहुंचें

Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
RO-ARO exam today, reach half an hour before time
लखीमपुर खीरी। जिले के 36 केंद्रों पर समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहेंगे। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए शनिवार को ही केंद्रों पर सिटिंग प्लान तैयार कर लिया गया। परीक्षा से आधा घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा में 15 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से होगी, दूसरी 2.30 बजे से होगी। बताया जाता है कि आसपास के जिलों से कुल 15850 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीआईओएस डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र प्रभारियों के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, जो केंद्रों की निगरानी करते रहेंगे। जिले के 36 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर 12 सेक्टर प्रभारी के अलावा 36 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

दूरदराज से केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर केंद्र पर अतिरिक्त शिक्षक भी उपस्थित रहेंगे, जो अभ्यर्थियों को कक्ष, रोल नंबर आदि ढूंढने में मदद करेंगे। सचल दल भी केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के चलते 50 प्रतिशत बाहरी शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में उमड़ेगी भीड़, रोडवेज की तैयारी पूरी
परीक्षा के दौरान 25 हजार से ज्यादा यात्रियों के आवागमन होने की संभावना जताई जा रही है। दूरदराज से आए अभ्यर्थियों को वापस गंतव्य की ओर जाने में किसी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जरूरत पड़ने पर आसपास के डिपो से भी बसें बुलाई जा सकती हैं। रोडवेज के एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि बाईपास से लेकर शहर में डिपो तक बसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिस जगह की सबसे ज्यादा सवारियां होंगी, वहां पहले बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed