फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Risk of liver cirrhosis and cancer due to hepatitis: CMO

हेपेटाइटिस से लिवर सिरोसिस व कैंसर का खतरा : सीएमओ

Mon, 28 Jul 2025 11:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Risk of liver cirrhosis and cancer due to hepatitis: CMO
लखीमपुर खीरी। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला अस्पताल मोतीपुर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी हुई। अध्यक्षता सीएमएस डॉ. आरके कोली ने की। संगोष्ठी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हेपेटाइटिस बी व सी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि हेपेटाइटिस बी के लम्बे समय तक रहने वाले संक्रमण से लिवर को क्षति, सिरोसिस और यकृत कैंसर हो सकता है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी का टीका उपलब्ध है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि हेपेटाइटिस बी सिरेंज और इन्फेक्शन को एक से अधिक व्यक्ति पर उपयोग करने, टैटू बनवाने और शरीर में छेद करवाने, मां से बच्चे में हो सकता है। गोष्ठी को एसीएमओ डॉ. रवी मोहन गुप्ता, डॉ. शिशिर पाण्डेय ने संबोधित किया। इस दौरान डॉ. एसके मिश्रा, डॉ. केके आदिम, डॉ. दिनेश पुष्कर, डॉ. पीके रावत, डॉ. शिखर बाजपेई, डॉ. रचित मिश्रा, डॉ. सैय्यद रजा, डॉ. पूनम, काउन्सलर देवनन्दन श्रीवास्तव, नीरज कुमार, रवी श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed