फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rifle defeated P. Gopichand Club in the badminton competition.

Lakhimpur Kheri News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में रायफल ने पी. गोपीचंद क्लब को हराया

Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 11 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Rifle defeated P. Gopichand Club in the badminton competition.
चंदन चौकी में बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
पलियाकलां। महाराणा प्रताप की पावन स्मृति में गोपीचंद बैडमिंटन क्लब रामनगर ने चंदन चौकी के आंबेडकर पार्क में तीन दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच बेहद रोमांचक रहा, जो रायफल क्लब लखीमपुर के मिट्ठू राणा और मेजबान पी. गोपीचंद क्लब रामनगर के यश राणा की युगल जोड़ी के बीच खेला गया। शुरुआती संघर्ष के बाद रायफल क्लब की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए 21-16 और 21-19 के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


मैच के दौरान रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका विश्वनाथ वर्मा ने निभाई। जबकि सूरज सिंह राणा स्कोरर के रूप में डटे रहे। अभिषेक गुप्ता की कमेंट्री ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में व्यापारी महेंद्र बंसल मोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पी. गोपीचंद क्लब के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के कोने-कोने से टीमें हिस्सा लेने पहुंची हैं।
निघासन, तिकुनिया, सिंगाही, मोहम्मदी, पलिया और लखीमपुर सहित लगभग 24 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। विजेता टीम को 5100 रुपये, उपविजेता को 3100 रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

इस दौरान क्लब के पदाधिकारी योगेश राणा, राहुल सिंह, मंत्री लाल राणा, आकाश भारती, साहिल, इदरीश और दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed